देर रात dj बजाना पड़ा भारी,पुलिस ने काटा पांच हजार का चालान

हरिद्वार पुलिस ने देर रात ध्वनि प्रदूषण करने की सूचना पर डीजे बजाने वाले संचालक को सबक सिखाया है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका पांच हजार का चालान काटा है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात तक रानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत डीजे बज रहा है. हरिद्वार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने पर डीजे संचालक विजय कुमार पुत्र स्व मदन पाल निवासी क्यू 60 शिवालिक नगर को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने डीजी संचालक विजय कुमार का पुलिस अधिनयम के तहत 5000 हजार रुपए का चालान काटा है. पुलिस ने युवक को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा शिकायत मिली तो भविष्य में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles