दर्दनाक मौत: एनएच-74 में आमने-सामने भिड़े दो डंपर, जिंदा जला युवक, ऐसे पाया गया काबू


ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। नेशनल हाईवे-74 पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा में चालक आग की चपेट में आ गया और जल गया। जलने के कारण उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए बधित होते यातायात को सुचारू कराया। बताया जा रहा है नेशनल हाईवे 74 के कुछ हिस्से को वाहनों के आने-जाने के लिए वनवे कर दिया गया है। जिस वजह से आने जाने वाले वाहन एक ही साइड से होकर गुजर रहे थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles