तीन ट्रकों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा

जसपुर। वन विभाग ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए काशीपुर-जसपुर मोटर मार्ग पर एनएच-734 हाईवे पर तीन ट्रकों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर और वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जसपुर रेंज ने पतरामपुर स्टाफ के साथ मिलकर यह अभियान चलाया

कार्रवाई के दौरान बिना परिवहन पत्र के तीन ट्रक पकड़े गए, जिन्हें पतरामपुर वन परिसर में सुरक्षित रूप से खड़ा किया गया है। पकड़े गए ट्रकों में यूपी 20 बीटी 3280, यूपी 17 टी 3831, और यूपी बीटी 0142 शामिल हैं, जिनमें से सभी 12 टायर वाले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles