ठेकेदारों ने पैच भराई के वर्क को लेकर भी किया बहिष्कार, मांग पूरी ना होने तक जारी रहेगा आंदोलन



अपर सचिव लोक निर्माण विभाग धीरज सिंह गर्ब्याल के द्वारा लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को जनपद में सड़कों पर पड़े गड्ढों की पैच भारी को लेकर निर्देश दिए गए। लेकिन आजकल प्रदेश भर में ठेकेदार सरकार द्वारा जारी निविदाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार के आगे सड़कों के सुधारीकरण को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है।


मुख्यालय पौड़ी में हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति के बैनर तले ठेकेदार ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ठेकेदारों ने पैच भराई के वर्क को लेकर भी बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

मांग पूरी ना होने तक जारी रहेगा आंदोलन
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष संतान सिंह और सचिव प्रदीप असवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बड़े कामों के लिए सरकार प्रदेश से बाहर के ठेकेदारों को आमंत्रित कर रही है। लिहाजा पैच भारी जैसे छोटे कामों के लिए स्थानीय ठेकेदारों को इस्तेमाल करना स्थानीय ठेकेदारों के साथ छलावा है।

आंदोलन और भी उग्र करने की दी चेतावनी
ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेते हुए उसका समाधान करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है। तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और उग्र किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles