जिला अस्पताल की इमरजेंसी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले दोनों पक्षों में दुकान के पास मारपीट हुई जिसमें चार लोग घायल हुए। इसके बाद मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे चारो लोगो पर दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगों ने इमरजेंसी गेट पर ही चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में 30 वर्षीय राजकुमार उर्फ नितेश कुमार की मौत हो गई। जबकि तीन लोगो चाकू के हमले में घायल हुए है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि जगतपुरा क्षेत्र में दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है कई बार पुलिस को भी तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। आज सुबह भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायल पक्ष मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगों ने इमरजेंसी गेट पर हमला कर दिया। चाकूबाजी में राजकुमार उर्फ नितेश कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी जिला अस्पताल से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। फोरेंसिक की टीम के द्वारा भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles