चौकी इंचार्ज हटाने को लेकर छात्र नेताओं ने एसपी सिटी से की मुलाकात, जानिए क्या है मामला! पड़े पूरी खबर

मित्रता सेवा सुरक्षा का नारा देने वाली उत्तराखंड पुलिस अब खुद ही लोगों पर लाठी चार्ज और मारपीट करने पर उतर आई है। ताजा मामला लालकुआं के हल्दुचौड़ क्षेत्र का है। जहां छात्र नेताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है, मामला कल जन्माष्टमी के दिन का है जब हल्दुचौड़ के केशव प्लाजा के बाहर छात्रसंघ पदाधिकारी खड़े थे इस बीच हल्दुचौड चौकी इंचार्ज और पुलिस के सिपाही प्राइवेट कार से उतरे और उन्होंने सीधे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया वहीं घटना से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है, वहीं घटना के बाद छात्रों ने मौके पर प्रदर्शन भी किया सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना पर खेत जताते हुए लोगों को शांत किया हालांकि वीडियो में चौकी इंचार्ज खुद अपनी गलती मानते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसके बाद आज ग्राम प्रधान संगठन पीड़ित छात्र नेताओं के साथ हल्द्वानी के एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे छात्र नेताओं ने वीडियो दिखाते हुए एसपी सिटी को अपनी पीड़ा बताई और पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने की बात कही, जिसके बाद एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच CO लालकुआं को दे दी है हल्दुचौड़ क्षेत्र से आए ग्राम प्रधान संगठन और छात्र नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक चौकी इंचार्ज सहित मारपीट करने वाले सभी पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर नही होता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles