चलती कार में टायर फटने से लगी आग



हरिद्वार जिले में बीती देर रात सोनाली पुल के ऊपर रणपुरा जोरासी के पास कार में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त हुई। सूचना पर फायर यूनिट रुड़की ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग की लपटों से घिरी कार को तत्काल काबू में कर लिया एवं पेट्रोल टैंक को फटने से बचाया। बता दें कि घटना मुख्य मार्ग पर होने से टैंक आदि फटने से कोई हादसा भी हो सकता था।


बताया जा रहा है कि आग से उक्त कार काफी हद तक जल चुकी है। कार स्वामी एवं कार चालक कयूम पुत्र मुनिराज निवासी तजलहैडा थाना क्षेत्र छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अपनी निजी कार बलेनो संख्या UK 17 D 9450 को छपार से एकड़ थाना पथरी किसी परिचित के यहां जा रहे थे, अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पुल के किनारे से टकराने पर वाहन में आग लग गई, जिससे चालक और कार स्वामी ने किसी तरह कुदकर अपनी जान बचाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles