घास काटने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला

रामनगर के रिंगोड़ा गांव की बुजुर्ग महिला तुलसी देवी (60) अपने साथियों के साथ घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे के किनारे सभी महिलाएं घास काट रही थी। इसी दौरान आदमखोर ने तुलसी देवी पर हमला कर दिया। आदमखोर महिला को अपने साथ घसीटते हुए कोसी नदी की ओर लेकर चला गया।

कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर मिला महिला का शव

हमले की जानकारी तुलसी देवी के साथ घास काट रही महिलाओं ने गांव जाकर ग्रामीणों और वन विभाग को दी। जिसके बाद ग्रामीणों और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। काफी ढूंढने के बाद महिला का शव कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया NH जाम

घटना के बाद ग्रामीण दो किलोमीटर तक पैदल चलकर शव को लेकर अपने गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कोसी रेंजर शेखर तिवारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles