गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग,महिला समेत दो बच्चे झुलसे

हरिद्वार के ज्वालापुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई. इस दौरान घर में मौजूद महिला समेत दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए.घटना सीतापुर के गणेश विहार कॉलोनी की है. मिली जानकारी के अनुसार अनिल अग्रवाल के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया. जिससे घर में भीषण आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से घर में मौजूद अनिल अग्रवाल की पत्नी और बच्चे घायल हो गए.सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर स्थिति पर किसी तरह काबू पाया. आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles