क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द हो मरम्मत, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

cm dhami news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं. सीएम धामी ने साफ़ किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ करवाई की जाएगी.

क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द हो मरम्मत : CM

शनिवार को सीएम धामी ने हल्द्वानी में स्थित F.T.I. सभागार में लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा और पेयजल विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाई जाए और गड्ढों को शीघ्र भरा जाए. मुख्यमंत्री ने कहा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

सीएम ने साफ़ किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा जल जीवन मिशन और पीएम सूर्य घर-मुफ़्त बिजली योजना जैसी जनहित से जुड़ी योजनाएं हैं. सरकारी योजनाओं के शत् प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए सीएम ने अधिकारियों को धरातल पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और मानकों के अनुरूप योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

पेराफिट और क्रैश बैरियर निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा अधिकारी सुनिश्चित करें कि शासन स्तर पर जिन योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उन पर तेजी से कार्य किए जाए. इसके साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को सड़कों पर वाहनों और आमजन की सुविधा के लिए प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पेराफिट और क्रैश बैरियर निर्माण में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles