केदारनाथ में वायुसेना,मी-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर से किया जाएगा रेस्क्यू कार्य


पिछले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए बेहद मुश्किलों भरे गुजरे हैं. उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ है. आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार पिछले 24 घंटे में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इनमें से देहरादून के रायपुर में 2 लोगों की मौत, रुड़की में 4 लोगों की मौत हुई है. इसी तरह से टिहरी में बादल फटने की वजह से 3 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति की मौत केदारनाथ मार्ग पर और 1 और व्यक्ति की मौत चमोली में हुई है. इस तरह से पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश के चलते अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कई जगहों पर पुलों और सड़क टूटने से भी नुकसान हुआ है।

आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कल देर रात रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली मैं बादल फटने की वजह से केदारनाथ धाम का मार्ग अवरुद्ध हो गया है. भीमबली से ऊपर केदारनाथ की तरफ फंसे हुए लोगों को लगातार निकालने का काम किया जा रहा है. जिसमें से अब तक 400 लोगों को निकाला जा चुका है।

आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया अभी भी भीमबली और लिंचोली में 300 लोग फंसे हुए हैं. इसी तरह से पूरे केदारनाथ धाम के विभिन्न पड़ावों पर 1000 से 1500 लोग फंसे हुए हैं. इन लोगों को लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है. जिसके लिए केंद्र से भी बातचीत चल रही है. आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से मदद मांगी हैं। एयर रेस्क्यू के लिए वायुसेना की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही वायुसेना के मी-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू का काम किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles