कुमाऊं जाने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर : आठ नवंबर तक इस समय बंद रहेगा ये हाईवे

BREAKING NEWS

कुमाऊं जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आठ नवंबर तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक अल्मोड़ा क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है.

आठ नवंबर तक इस समय बंद रहेगा अल्मोड़ा क्वारब हाईवे

जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया है. अल्मोड़ा क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग पर 29 अक्टूबर से नौ नवंबर तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों का आवगमन पूरी तरह से बंद रहेगा. प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया है. इसके साथ ही एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवा के वाहनों को इस प्रतिबंध में छूट दी गई है.

ये है वैकल्पिक मार्ग

  • अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहर फाटक मोटरमार्ग
  • खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles