कांग्रेस ने लगाए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप

कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है. इसके साथ ही क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों को चुनाव के प्रचार में लगा दिया है. कापड़ी ने कहा भाजपा सरकार क्षेत्रीय विधायकों के परिवार के सदस्यों को ही टिकट देती आई है. लेकिन इस बार स्थिति अलग है, क्योंकि भाजपा ने उनके परिवार के बजाय किसी और को टिकट दिया है.

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत निश्चित है : कापड़ी

कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी ने दावा किया कि कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत की जीत निश्चित है. क्योंकि वह मूल निवास, भू-कानून और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर शुरू से ही गंभीर हैं. इसके साथ ही एक प्रखर प्रवक्ता भी है. कांग्रेस नेता का कहना है कि क्षेत्र की जनता इन मुद्दों पर मनोज रावत के पक्ष में मतदाम करेगी और वे चुनावी मुकाबला जीतेंगे. बता दें कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. दोनों ही पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटी हुई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles