कांग्रेस का राजभवन कूच आज

आज यानी 18 दिसंबर को कांग्रेस राजभवन कूच करेगी। कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन का कूच किया जाएगा। कूच में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस उद्योगपति गौतम अडानी को बचाने और मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से नाराज है। इसी के विरोध में आज कांग्रेस राजभवन कूच कर रही है।

गौतम अडानी व मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से है नाराज

बता दें कि गौतम अडानी व मणिपुर हिंसा के साथ ही धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा किए गए पर्दाफाश और भाजपा सरकार की विफलता का विरोध करते हुए आज राजभवन कूच किया जाएगा और कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles