कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग,गोदाम में रखा सामान जलकर खाक

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे गंगनहर क्षेत्र के अंतर्गत कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दमकल टीम के क्विक रिस्पॉन्स से बड़ा हादसा होने से टल गया.

आग लगने से गोदाम में रखा स्क्रैप कबाड़, प्लास्टिक जल गया. फिलहाल आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है. गौरतलब है कि गोदाम के आसपास घनी आबादी थी. आबादी के पास तक आग नहीं पहुंच पाई. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles