ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास हादसा, पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समाया वाहन, रेस्क्यू जारी

हादसा accident

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. हाईवे पर एक वाहन पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समा गया. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है.

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा

हादसा मंगलवार का है. मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समा गया. हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

पैराफिट तोड़कर अलकनंदा नदी में समाया वाहन

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में दो व्यक्ति सवार थे. रेस्क्यू टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी हुई है. खबर लिखने जाने तक वाहन में सवार लोगों का रेस्क्यू जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles