उत्तराखंड-यहां शव मिलने से मचा हड़कंप,अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त


देहरादून में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पलवल इलाके में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। घटना की जानकारी पर सूचना मिलते ही मौके पर प्रेमनगर थाना पुलिसा, एसपी सिटी और सीओ पहुंची। बताया जा रहा है कि परवल गांव के पास नदी किनारे प्लाटिंग में शव पड़ा हुआ मिला है।


परवल गांव के पास मिली लाश की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्यारों की पहचान के लिए मौके पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट की टीम मौजूद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles