उत्तराखंड में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट



देहरादून। राज्य के अधिकांश जिलों में आज बारिश की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत एवं नैनीताल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना रहेगी।
वहीं देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं पर भारी बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर में 36.1, मुक्तेश्वर में 20.5 एवं नई टिहरी में 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles