उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, इन इलाकों में होगी बारिश

mausam weather uttarakhand

उत्तराखंड में आज मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने के कारण तापमान में कमी आने से पहाड़ों पर और भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम

सोमवार को उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने जा रहा है। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बारिश होने से तापमान में आएगी गिरावट

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से पहाड़ों पर तो ठंड में इजाफा होगा ही इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बारिश होने से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिस से मैदानी इलाकों में भी लोगों को
ठंड का एहसास होगा।

मैदानी इलाकों में रात को बढ़ सकती है ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य ही है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस से रात को ठंड में इजाफा हो सकता है। हालांकि फिलहाल मैदानों पर मौसम तो शुष्क बना रहेगा लेकिन ठंड में इजाफा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles