उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम, IMD ने जारी की छह जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने छह जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 13 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है.


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 18 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा. इन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन से अलर्ट रहने की सलाह दी है. आपदा प्रबंधन ने आपदा की आशंका को देहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles