उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी पर गए ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

रुद्रप्रयाग:धनबाद के बलियापुर में झारखंड विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर आए आईटीबीपी के जवान संदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान 29 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। वह रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले थे और झारखंड विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए अपनी बटालियन के साथ शिविर में ठहरे हुए थे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनके उत्तराखंड स्थित परिवार को दी गई है। सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि मामला जांच के अधीन है और जवान के तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है।

तनाव की आशंका, जांच जारी
जवान संदीप सिंह अपनी कंपनी के साथ बीबीएम कॉलेज बलियापुर में ठहरे हुए थे। घटना के समय जवानों को सामान शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन संदीप अपने कमरे में चले गए और खुद को गोली मार ली। गोली उनके सीने में लगी और पीठ के पार हो गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है। पुलिस और कंपनी के अधिकारियों से मामले की विस्तृत जांच जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles