उत्तरकाशी के नाकुरी में गंगाजल भरने के दौरान बड़ा हादसा,महिला और युवती भागीरथी नदी में बही



उत्तरकाशी के नाकुरी में गंगाजल भरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक महिला ओर एक युवती गंगाजल भरते समय भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गईं। घटना की जानकारी पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई हैं। दोनों की तलाश में की जा रही है लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।


उत्तरकाशी के नाकुरी में शिव मंदिर के पास भागीरथी नदी से कुंसी गांव निवासी सोनम (20) पुत्री सोबन सिंह और राजेश्वरी (30) पत्नी जगमोहन सिंह जल भर रहीं थी। इस दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गईं।


घटना की जानकारी के बाद से ही दोनों की तलाश की जा रही है। दोनों की तलाश के लिए मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना द्वितीय का पानी भी रूकवाया गया। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles