इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पहाड़ों में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार के लिए देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में में आज 13 जुलाई को देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles