आज कुमाऊं में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। कुमाऊं मंडल के चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज कुमाऊंं में भारी बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की आसार हैं। इन जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी होगी बारिश
देहरादून के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। देहरादून में दोपहर बाद आसमान में बादल घिरे और बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। कई स्थानों पर चौक-चौराहे जलमग्न हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles