अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, हादसे में परिचालक की मौत, तीन घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, हादसे में परिचालक की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रहा ट्रक नरेंद्रनगर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में परिचालक की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं.

हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर जा रहा था. इस दैरान चौकी प्लास्डा बायपास रोड थाना नरेंद्रनगर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. ट्रक में सवार महिला, बच्चा समेत एक व्यक्ति बाहर कूद गया.

तीनों को हल्की चोट आई है. जबकि परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम ने परिचालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles