अतिवृष्टि ने चनौदा कस्बे में बरपाया कहर, एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मलबा हटाने का कार्य जारी

सोमेश्वर: सोमेश्वर तहसील के चनौदा में गत बुधवार शाम बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से उफने पानी ने भूकटाव किया। जिससे पानी के साथ बहकर सारा मलबा चनौदा बाजार सड़क मार्ग पर आ गया। साथ ही तमाम घरों में मलबा घुसा। इसके साथ ही दो जिलों अल्मोड़ा और बागेश्वर को जोड़ने वाला हाईवे अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया। जिसके बाद आज वहां एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम पहुंची, जहां बचाव व राहत कार्य किया जा रहा है।

सोमेश्वर में अतिवृष्टि से हुई तबाही के बाद मलबा हटाने का कार्य जारी है। अल्मोड़ा पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि रात में अल्मोड़ा, सोमेश्वर से कौसानी रोड पर चनौदा के पास बारिश से बड़े-बड़े पत्थर, मलवा आने के कारण यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।

आज उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा व तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। इसके बाद से वहा बचाव व राहत कार्य चल रहा है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही सोमेश्वर पुलिस,एसडीआरएफ, फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची है। सड़क मार्ग को खोलने का कार्य चल रहा है।

एसएसपी अल्मोड़ा ने लिया स्थिति का जायजा

गुरूवार को सुबह एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पीचा ने चनौदा सोमेश्वर में मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles