यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 618 युवाओं के काटे चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 618 युवाओं के काटे चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी हैं. खासकर पुलिस नियमों का उल्लंघन कारने वाले युवाओं के खिलाफ अभियान चलाए हुए है.

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने नई पहल शुरू की है. जिसके तहत पुलिस यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है. पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के अभिभावकों को फ़ोन कर उनकी काउन्सलिंग कर रही है.

618 युवाओं के काटे चालान

इसी क्रम में पुलिस ने बीते तीन दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 289, रेश ड्राइविंग में 10, नाबालिग वाहन चलाने में 3, ड्रंक एंड ड्राइव में 2 और यातायात नियमो का उल्लंघन में 314 कुल 618 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles