बड़ी खबर : अवैध हथियारों के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ़्तार, नेपाल बॉर्डर पर SSB ने पकड़ा


भारत-नेपाल बॉर्डर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अवैध हथियारों के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ़्तार किया गया है। एसएसबी ने भाजपा विधायक के भाई के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


अल्मोड़ाकी रानीखेत विधानसभा से विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल को एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने दोनों आरोपियों को बनबसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद
बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरन वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40 वर्ष) पुत्र चंद्र दत्त नैनवाल और उसके चालक अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47 वर्ष) पुत्र शेर सिंह से 40 को 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दोनों के पास से अन्य अवैध सामान भी बरामद किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles