पौड़ी में सालभर में साइबर फ्रॉड के 72 मुकदमे हुए दर्ज, अब तक 58 पर हुई कार्रवाई

साइबर फ्राड

साइबर ठगों पर पौड़ी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने इस साल अभी तक साइबर और एफएफयू के कुल 72 मुकदमे दर्ज कर 58 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की है। इसके अलावा अब तक 1 करोड़ तीन लाख रुपए की धनराशि भी पीड़ितों के खातों में वापिस करवाई जा चुकी है।

पौड़ी में सालभर में साइबर फ्रॉड के 72 मुकदमे हुए दर्ज

साइबर ठगों द्वारा नए-नए विभिन्न प्रकार के तरीके अपनाकर आम जनता को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस साल अब तक पौड़ी में साइबर फ्रॉड के 72 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिसमें से 58 पर कार्रवाई भी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि साईबर सेल पौड़ी द्वारा जनवरी वर्ष-2024 से अब तक साइबर के 95 मामलों में 46 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 23 व्यक्तियों को नोटिस तामित कराते हुए कुल 55,37,200 रुपये की धनराशि पीड़ितों व्यक्तियों के खातों में जमा कराई गई है।

फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट ने दर्ज किए 26 मुकदमे

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट (FFU) टीम द्वारा जनवरी वर्ष -2024 से अब तक 10 मामलों में 26 अभियोग पंजीकृत किए। जिनमें 10 व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर छह व्यक्तियों को नोटिस तामित कराते हुए कुल 48,49,000 रुपए की धनराशि पीड़ित व्यक्तियों के वापस कराई गई है। बता दें कि अब तक साइबर सेल कोटद्वार द्वारा कुल 105 मामलों में 72 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 29 व्यक्तियों को नोटिस देकर 1,03,86,200 रुपए की धनराशि वापस कराई गई है।

नए तरीकों से लोगों को साइबर ठग बना रहे शिकार

साइबर ठग कई तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। साइबर ठग फोन कॉल कर AI द्वारा आवाज बदलकर, पोर्टल के माध्यम से अच्छा फायदा दिलाने व ऑनलाइन सामान खरीदने, बिजनेस दिलाने के नाम पर, व्हाटसप पर लॉटरी, बिजली कनेक्शन काटने, टिकट बुकिंग कैंसिल कराने, होटल बुकिंग आदि के नाम पर), ई-मेल, लिंक भेजकर और सोशल साइट्स (फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि) पर भिन्न-भिन्न प्रकार के लुभावने ऑफरों के लालच दे रहे हैं। जिनमें से कई व्यक्ति लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles