छोटे भाई ने दी बड़े भाई को दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग में दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. जिसके बाद छोटा भाई अपने बड़े भाई की जान का दुश्मन बन गया. भाई को दर्दनाक मौत देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

घटना बीते मंगलवार की है. जानकारी के अनुसार मरुड़ी सारी गांव में नितिन नेगी की किसी बात को लेकर अपने बड़े भाई श्रीकांत नेगी से छत में बहस हो गई. गुस्साए नितिन ने अपने भाई पर चाकू से वार कर छत से निचे फेंक दिया. लहूलुहान हालत में देख उनका सबसे छोटा भाई श्रीकांत को लेकर अस्पताल पहुंचा.

परिजनों में पसरा मातम

चिकित्सकों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था. मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है. श्रीकांत की मौत के बाद से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles