केदारनाथ उपचुनाव में तीसरे राउंड की गिनती हुई पूरी इस प्रत्याशी को मिली बढ़त

केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में मतगणना की जा रही है। तीसरे राउंड में भी बीजेपी को बढ़त मिली है।

तीन राउंड के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार। तीन राउंड की मतगणना के भाजपा की बढ़त बरकरार है।

भाजपा – 4821

कांग्रेस – 3231

त्रिभुवन (निर्दलीय) – 2755

बीजेपी – 1590 से आगे

केदारनाथ उपचुनाव के लिए ईवीएम के पहले दोनों दोनों ही राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही है।

बीजेपी 1888

कांग्रेस 1366

त्रिभुवन 832

पहले राउंड में भी बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही थी। जो इस प्रकार है,

बीजेपी -1398

कांग्रेस- 915

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है।

विदित रहे कि केदारनाथ विस चुनाव में तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस को जीत मिली, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भाजपा और कांग्रेस की 2027 की राह भी तय करेगा। साथ ही दोनों के प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन के लिए भी यह उपचुनाव परिणाम अहम है। राज्य बनने के बाद हुए विस चुनाव में अभी तक केदारनाथ विस चुनाव में तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस को जीत मिली है। बीते दो विस चुनाव में निर्दलीय ने दोनों दलों के पसीने छुड़ाए थे

webtik-promo

Related Articles