कुमाऊँ-इस सरकारी कार्यालय में घुसा पानी और मालवा

कुमांऊ से लेकर गढ़वाल तक भारी बारिश का कहर जारी है। अब मूसलाधार बारिश ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है। आज सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में सड़क से भारी मात्रा में पानी और मलबा कार्यालय के अंदर जमा हो गया। मलबे के चलते बीईओ कार्यालय को खतरा पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार खनस्यूं के क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने मौकै पर पहुंचकर मलबा जमा होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। गोस्वामी ने बताया कि बीईओ कार्यालय के ऊपर स्थित सड़क से मलबा कार्यालय में आ गया। उन्होंने कहा कि मलबे से कार्यालय में रखे दस्तावेज और अन्य सामग्री खराब हुई है। खंड शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कार्यालय में मलबा जमा हो गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को भेजकर कार्यालय में रखे दस्तावेज समेत अन्य सामान को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है। बीईओ ने कहा कि मलबे के चलते भवन को भी खतरा पैदा हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles