उत्तराखंड पहुंचे साउथ सुपर स्टार मोहन बाबू, सीएम धामी से की मुलाकात

मोहन बाबू

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक (विलन) मोहन बाबू अपने बेटे के साथ अपनी फिल्म कन्नप्पा की रिलीज से पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। देवभूमि आकर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

साउथ सुपर स्टार मोहन बाबू ने सीएम धामी से की मुलाकात

साउथ सुपर स्टार मोहन बाबू उत्तराखंड पहुंचे। अपने खलनायक (विलन) के किरदार से दर्शकों में के दिल में अपनी जगह बनाने वाले मोहन बाबू और उनके बेटे विष्णु मांचू ने सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी के साथ प्रदेश की फिल्म नीति के संबंध में चर्चा की।

जल्द रीलीज होने वाली है मोहन बाबू की फिल्म कन्नप्पा

आपको बता दें कि सुपर स्टार मोहन बाबू की फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म कन्नप्पा में सुपर स्टार प्रभास, मोहनलाल, बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित है जिसे दुनिया का पहला नेत्रदाता कहा जाता है। जिसने अपनी आंखें भगवान शिव को दान कर दी थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles