आज सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोग घायल

रुद्रप्रयाग से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बांसवाड़ा क्षेत्र में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में ड्राइवर समेत सात लोग सवार बताये जा रहे हैं.हादसा गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा क्षेत्र में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा.हादसे के दौरान वाहन में मैक्स चालक समेत सात लोग सवार थे. सभी लोगों को हल्की चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है वाहन में सभी स्थानीय लोग सवार थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles