आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलने जा रही है ये सुविधाएं, मंत्री ने दिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश

rekha arya

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मंत्री ने नंदा गौरा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केद्रों के नए मानकों के मुताबिक वहां पाइप वाटर, ड्रिंकिंग वॉटर, बिजली और शौचालय की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

5 दिन के भीतर प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बैठक में वर्चुअल जुड़े सभी 13 जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पांच दिन के भीतर सभी आंगनबाड़ी केद्रों में इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं. मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसे लेकर तुरंत बजट जारी कर दिया जाएगा.

लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

मंत्री ने नंदा गौरा योजना में आए आवेदनों की समीक्षा की और सभी जनपदों को 31 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा आवेदन मंगाने और लाभार्थियों की संख्या बीते साल के मुकाबले बढ़ाने के निर्देश दिए. मंत्री ने कहा जिन आवेदनों को किसी कमी के चलते वापस किया गया है उन सभी आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके समय रहते आवेदन दोबारा मांगे जाए.

मंत्री ने की प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की समीक्षा

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में प्रस्तावित 3940 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, अगर किसी जगह पर आंगनवाड़ी केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही है तो उसे किसी ऐसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए जहां केंद्र की जरूरत हो और जमीन उपलब्ध हो.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles